शुगर से निजात दिलाता है ये अनोखा फल, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

रसभरी एक फल है जिसे आपने खेतों में उगते हुए देखा होगा। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रसभरी नारंगी रंग का होता है जो किसी छोटे टमाटर की तरह दिखाई देता है।
डायबिटीज-
रसभरी डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए रसभरी को 2 कप पानी में तब तक उबालें तब तक वो एक कप न बचे। रोज सुबह इसे पीने से डायबिटीज से निजात पाई जा सकती है।
लंग कैंसर-
रसभरी में पॉलीफिनॉल और केरिटिनॉयड्स पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में सक्षम होता है।
आंखों के लिए-
रसभरी में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे रोजाना खाने में शामिल करने से ये शरीर में 14 प्रतिशत तक विटामिन ए की आपूर्ति कर देता है। इसको खाने से आप आंखों से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
हड्डियों की समस्या-
अगर आप हड्डियों से जुड़ी समस्या से भी परेशान हैं तो रसभरी आपकी मदद कर सकता है। इसमें पेक्टिन पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की सही मात्रा बनाए रखता है। 
 
 

 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button