शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता: धर्म

जिन लोगों को हमेशा पैसों की किल्लत बनी रहती है या फिर पैसे आने के बावजूद हाथों में नहीं टिक पाता। इसका कारण यह है कि उस व्यक्ति के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं है। आइए जानते हैं कैसे घर आती हैं माता लक्ष्मी…
उन्हीं घरों में हमेशा लक्ष्मी प्रवेश करती हैं जहां पर महिलाओं का आदर होता है। अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज है तो उन्हें जल्दी से जल्दी मनाने की कोशिश करें। अगर अक्सर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव ज्यादा होने लगे तो यह कुंडली का दोष भी हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का सप्तम भाव परिवार का होता है। इस भाव में दोष होने पर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है।

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है।
Back to top button