अभी-अभी: शिवपाल यादव ने बनाई नई पार्टी…अखिलेश ने कहा आस्तीन का सांप !

यूपी में सियासी घमासान मच गया है। ये घमासान एक ही पार्टी के अंदर मचा है। समाजवादी पार्टी के अंदर चुनाव के पहले से कलह मची हुई है। अब ये कलह निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम समाजवादी सेक्युलर मोर्चा होगा। इसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे। इसके बाद अखिलेश यादव हैरान रह गए हैं। उन्होंने शिवपाल के इस कदम पर जो बयान दिया है वो बेहद ही हैरान करने वाला है। इसी के साथ ये भी तय हो गया है कि अब समाजवादी पार्टी में दो फाड़ हो चुका है। शिवपाल काफी पहले से नई पार्टी बनाने का संकेत दे रहे थे।

अभी-अभी: शिवपाल यादव ने बनाई नई पार्टी…अखिलेश ने कहा आस्तीन का सांप !

शिवपाल यादव के पार्टी बनाने के एलान के बाद अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक सेल के कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम सियासी लोग हैं। आस्तीन के सांपों को पहचान लेते हैं।

 उसके बाद अखिलेश ने एंटी बीजेपी मोर्चे को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में सेक्युलर औऱ विकासवादी मोर्चे की जरूरत है। ऐसा मोर्चा जो देश के विकास के रास्ते पर ले जा सके। अखिलेश ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया। उनके बयान को शिवपाल से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े: ऐसा गांव जहां भाई के साथ सोना पड़ता है बीवी को, कारण जान हैरान हो जाएंगे आप!

आपको बता दें कि शिवपाल यादव लगातार अखिलेश को चेतावनी दे रहे थे। उनका कहना था कि अखिलेश को सपा की गद्दी मुलायम को सौंपनी चाहिए। शिवपाल अखिलेश को उनका वादा याद दिला रहे थे। जो अखिलेश ने चुनाव से पहले किया था।

 उन्होंने कहा था कि वो चुनाव में जीत के बाद सपा की गद्दी मुलायम को सौंप देंगे। चुनाव में हार के बाद अखिलेश के सारे समीकरण गड़बड़ हो गए। वो मुलायम को जीत का तोहफा नहीं दे पाए। सपा की कुर्सी भी नहीं दे रहे हैं। उसी के बाद से शिवपाल के नई पार्टी बनाने के कयास लगने लगे थे।

पहले ये कहा गया था कि शिवपाल नई पार्टी नहीं बनाएंगे। ये भी खबर थी कि मुलायम ने उनको नई पार्टी बनाने से मना किया है। अब अचानक से शिवपाल ने नई पार्टी के गठन का एलान किया। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से नई पार्टी बनेगी। मुलायम
सिंह इसके अध्यक्ष होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि समाजवादियों को इस पार्टी में लाया जाएगा। यानि अखिलेश की सपा के कई नेता शिवपाल के साथ आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो अखिलेश के लिए ये बुरी खबर है। सवाल ये भी है कि अखिलेश के गुट के कौन -कौन से नेता शिवपाल की नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 
Back to top button