शिवपाल धरने से हटे, थाने पर पथराव, दो सिपाही…

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार देरशाम सैफई थाने में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ धरने पर बैठ गए। धरने पर उनके भाई अभयराम यादव, पुत्र पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव भी बैठ गए। अफसरों के आश्वासन पर उन्होंने धरना खत्म किया। शिवपाल के जाने के बाद कुछ अराजकतत्वों ने थाने पर पथराव कर दिया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।

शिवपाल धरने से हटे, थाने पर पथराव, दो सिपाही...

जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह सैफई थाने में लोगों की समस्या लेकर गए थे। तभी किसी बात पर वह नाराज हो गए और वहीं धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि पुलिस निर्दोषों का उत्पीड़न कर रही है। वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली की जा रही है। पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रही है। थाने में जाने से भी लोग भय खाने लगे हैं। इस दौरान जुटे सैकड़ों समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अफसरों के समझाने व वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म किया गया। 

यह भी पढ़ें:  हाई कोर्ट- वन नाइट स्टैंड हिन्दू कानूनों के हिसाब से विवाह नहीं

शिवपाल के जाने के बाद कुछ अराजकतत्वों में थाने में पथराव कर दिया। पुलिस अफसर जान बचाने के लिए पीछे छुप गए। शराबी किस्म के लोगों के पथराव में सिपाही नितिन और चौबिया थाने की जीप का चालक अमर सिंह घायल हो गया। घायल सिपाही को सैफई मेडिकल यूनिर्विसटी ले जाया गया। पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और हालात का संभालने में जुटे। एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Back to top button