शाहीन बाग के ओखला सबसे बड़ी जीत की ओर आप, 77000 वोटों से आगे

आम आदमी पार्टी के ओखला विधानसभा से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने 15वे राउंड में ही जीत दर्ज कर ली है। हालांकि, कुल 26 राउंड की काउंटिंग होनी है। बता दें कि आप के अमानतुल्लाह खान ने 100726 वोट हासिल कर विनिंग मार्जिन पार कर लिया है। Bjp के ब्रह्म सिंह को सिर्फ 15475 वोट मिले। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी।
8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 197170 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 58.84 रहा। भाजपा से ब्रह्म सिंह मैदान में थे। आप से अमानतुल्लाह खान। कांग्रेस से परवेज हाशमी चुनाव लड़ रहे थे। अमानतुल्लाह खान ने 2015 में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की थी।
-ओखला 22वां राउंड
आप-120660
भाजपा-43049
कांग्रेस-4575
-ओखला विधानसभा सीट राउंड- 13
आप – 84592
बीजेपी -14078
कांग्रेस-2893
-70514 वोटों से आप के अमानतुल्लाह खान आगे
-ओखला विधानसभा सीट
11 राउंड के बाद ओखला विधानसभा में
यह भी पढ़ें: जीत के बाद ‘रिंकिया के पापा’ गाने पर खूब झूमे AAP के कार्यकर्ता, वायरल हुआ VIDEO
आप -74641
भाजपा-9000
-करीब 65000 वोटों से आगे चल रहे हैं आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान।
-भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्म सिंह यहां आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमानतुल्ला खान से 194 मत से आगे हैं।
-4th राउंड की वोटिंग में हुआ गजब का उलटफेर। ओखला विधानसभा (54) में अब भाजपा- 7272, आप-20903, कुल बढ़त- 13631, पहले दो राउंड के दौरान भाजपा आगे चल रही थी।
-आप ने चौथे राउंड की वोटिंग के दौरान बनाई बढ़त। अब 13631 से आगे चल रही है।
-दूसरे राउंड के बाद भी ओखला विधानसभा में भाजपा आगे(54)
भाजपा-7107
आप-5474
कांग्रेस-658
आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान 1633 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-ओखला में पहला राउंड पूरा। भाजपा आगे।
– ताजा रुझानों के अनुसार शाहीन बाग में फिलहाल भाजपा आगे चल रही है।
-ओखला विधानसभा से भाजपा के ब्रह्म सिंह 214 वोट से आगे। ओखला विधानसभा आम आदमी पार्टी 3075, भाजपा 3289।
-ओखला से आप के अमानतुल्ला आगे।
बता दें कि दिल्ली का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र ओखला पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 1977 में इस क्षेत्र को विधानसभा सीट घोषित किया गया था। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान विधायक हैं। बता दें कि ब्रिटिशकाल में इस इलाके से ही यमुना नदी से आगरा नहर को निकाला गया था।
यह इलाका ओखला बर्ड सैंक्चुरी से साथ जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है। इस इलाके की ओखला मंडी भी बहुत फेमस है।
ओखला विधानसभा सीट में कुल मतदाता- 3,25,161 हैं।
पुरुष मतदाता- 1,94,521
महिला मतदाता- 1,30,611
अन्य- 29