मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से गायब हुए 1.19 करोड़ के पुराने नोट

बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी आरएन त्रिवेदी ने बताया कि नोटबंदी के बाद 10 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की जिले में स्थित 83 शाखाओं में लगभग 229 करोड़ जमा कराए गए थे। मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से गायब हुए 1.19 करोड़ के पुराने नोट

 जिसे मुख्य शाखा में रखा गया था। यहां से रिजर्व बैंक के करेंसी चेस्ट सासाराम व पटना में जमा किया जा रहा था। गत वर्ष 31 दिसम्बर सभी पुराने नोट बैंक को करेंसी चेस्ट में जमा कर देना था। परंतु जमा 500 व 1000 के प्रतिबंधित नोटों में 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए गायब पाए गए। इसके बाद जांच शुरू की गई। लेकिन राशि का अता-पता नहीं चल पाया। जिसे यह प्रथम ²ष्टया यह मामला गबन का प्रतीत हो रहा है।

हुमा ने उठाए सवाल, यह तो झूठ है कि बॉलीवुड में नहीं होता पक्षपात

जिसे लेकर स्थानीय मॉडल थाने में बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा, कैशियर नागेश्वर मांझी, राजेंद्र तिवारी, कैश अफसर अजीत कुमार, केके ¨सह व युगल किशोर सिन्हा पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कहा कि नामजद कर्मियों पर ही प्रतिबंधित 500 व 1000 रुपये मुख्य शाखा में सुरक्षित रखने व आरबीआई के करेंसी चेस्ट तक पहुंचाने की जवाबदेही तय की गई थी। थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

अब आप अपने फेसबुक अकाउंट को इस चाबी से रखिये सुरक्षित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button