शाहिद-मीरा ने शेयर की बेटे जैन कपूर की पहली तस्वीर, यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट…

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार मता पिता बने हैं। मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को नन्हे मेहमान को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद से ही पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है और इस खास मौके को सेलिब्रेट भी कर रहा है। शाहिद कपूर पहले ही बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं।शाहिद-मीरा ने शेयर की बेटे जैन कपूर की पहली तस्वीर, यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट...लेकिन फैंस जैन कपूर की पहली फोटो देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। नाम के खुलासे के बाद सभी को उनके बेटे की पहली झलक का इंतजार था। इस इंतजार को खत्म करते हुए शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने बेटे जैन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। जैन बहुत ही क्यूट है और उनकी शक्ल बहन मां मीरा राजपूत से काफी मिलती है।

मीरा ने जैन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैल्लो वर्ल्ड। बता दें मीरा ने जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की वायरल हो गई। इतना ही नहीं ट्विटर पर भी हैशटैग Zain Kapoor ट्रेंड करने लगा। हाल ही में मीरा अपने बेटे जैन के साथ पहली बार नजर आई थीं। हालांकि उस तस्वीर में जैन का चेहरा ठीक से दिख नहीं रहा था।

इतना ही नहीं यूजर्स ने जैन की तुलना करीना कपूर खान के बेटे तैमूर के कर डाली। एक यूजर ने लिखा- आ गया तैमूर का भाई। दोनों बिल्कुल एक जैसे लगते हैं। बता दें कि शाहिद की बेटी मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। तब शाहिद ने अपना और मीरा का नाम मिलाकर बेटी का नाम मीशा रखा था। शाहिद के करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि इस बार मीरा ने अपने बेटे का नाम रखा है।

शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। शाहिद कपूर उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक कबीर सिंह में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना ‘उर्वशी’ रिलीज किया गया था। हनी सिंह की आवाज में ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अपना जलवा दिखाते हुए दिखाई दे रहे थे।

https://www.instagram.com/p/Bp94-p4BgSy/?utm_source=ig_embed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button