शाहिद अफरीदी ने दी भारत को धमकी- तुम नहीं जानते हमारे बारे में…

आफरीदी ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के बॉर्डर की सुरक्षा पठान करते हैं, आपको पता नहीं है। एक क्रिकेट शो के दौरान जब शाहिद आफरीदी से भारतीय सेना से डरने वाली बात पूछी गई तो उन्होंने जवाब दिया कि भारतीय सेना पाकिस्तानी आर्मी को ठीक से जानती नहीं है। इसमें पठान तैनात हैं। वहीं सरहद की सुरक्षा करते हैं। पाकिस्तानी आर्मी से पहले बॉर्डर पर पठान खड़े होते हैं। इन्हें पता नहीं है पठानों ने बॉर्डर संभाला हुआ है।बता दें कि शाहिद अफरीदी खुद एक पठान है।afridi
भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार कर पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन शाहिद आफरीदी ने भारत और पाकिस्तान से शांति बनाए रखने के लिए कहा था। अफरीदी ने ट्वीट कर कहा था कि पाकिस्तान अमन पसंद देश है। पाकिस्तान हर किसी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है। जब चीजें बातचीत से सुलझ सकती हैं तो कठोर कदम उठाने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि उरी हमले के बाद से भारत और पाकिस्‍तान के रिश्‍ते ज्यादा बिगड़ गए हैं। इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए थे बाद में तीन घायल जवानों ने भी दम तोड़ दिया था। इसके जवाब में भारतीय सेना की ओर से 28-29 सितंबर की रात को सर्जिकल स्‍ट्राइक किया गया। इसमें भारतीय सेना ने पीओके में आतंकियों के 7 ठिकानों को निशाना बनाया गया था। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए खुफिया एजेंसियों द्वारा अलर्ट जारी किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button