शादी में दुल्हन की हो रही थी ग्रैंड एंट्री, तभी फूलों की चादर में लग गई आग

हर कोई अपनी शादी को दूसरों से अलग और यादगार बनाना चाहता है। इसके शादियों में लोग दूल्हे की एंट्री से लेकर विदाई तक कुछ अलग करना चाहता है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हांलाकि, कभी-कभी यह खतरनाक भी साबित हो जाता है। इस दौरान लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस देखने के बाद जनता हैरान है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के लिए दुल्हन को लेकर परिजन स्टेज पर जा रहे हैं। डांस और म्यूजिक का माहौल बना हुआ है। दुल्हन के ऊपर एक फूलों और लाइट्स से सजी चादर लगी है, जिसे कुछ लोगों ने पकड़ रखा है। फूलों की चादर में मशाल लगी हुई है, जो फुलझड़ी की तरह जल रही है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन का भाई खतरे में पड़ जाता है।
दरअसल, फूलों की चादर में लगे मशाल यानी फूलछड़ी में चिंगारी और आग की लपटें अचानक निकलने लगती हैं। हालांकि, दुल्हन का भाई उसे छोड़कर पीछे हट जाता है और वो जलने से बच जाता है। इसके बाद पीछे एक लड़का उसे पकड़ लेता है, जिसकी वजह से फूलों की चादर दुल्हन के ऊपर नहीं गिरती है। अगर ऐसा हो जाता, तो दुल्हन जल सकती थी। हालांकि, फूलों की चादर को पकड़कर आगे चल रहे लोगों और दुल्हन को इसका पता भी नहीं चलता है।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
एक शख्स ने लिखा है, दुल्हन ने कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी है। एक शख्स ने लिखा है, आज कल की शादी, तूफानी शादी और शादी कम रिस्क ज्यादा है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।





