शादी में खाने बैठे थे लोग, तभी आ गई जोरदार बारिश, लेकिन लोगों ने नहीं छोड़ा खाना, लगाया ऐसा जुगाड़!

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन नाचते हुए दिख जाते हैं, तो किसी में कोई शराबी नशे में उटपटांग हरकत करता हुआ नजर आता है. कई बार तो बिन बुलाए मेहमान भी शादी में खाने पहुंच जाते हैं, जिससे फजीहत भी होती है. लेकिन आज हम आपको शादी का एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें कुछ लोग दावत का लुत्फ उठा रहे हैं. लेकिन अचानक बारिश शुरू हो गई. पूरे पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल था. ऐसे में खाने बैठे लोगों ने खाना नहीं छोड़ा, बल्कि ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर आपको हंसी आएगी.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को रविकांत वर्मा नाम के शख्स ने शेयर किया है. वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ लोग शादी में शामिल होने गए थे और बैठकर आराम से खाना खा रहे थे. लेकिन तभी जोरदार बारिश शुरू हो गई. ऐसे में कई लोग इधर से उधर भाग गए, ताकि बारिश से बच सकें. लेकिन कुछ लोगों ने पानी में भींगकर खाने लगे. लेकिन कई लोगों ने जुगाड़ लगाया. ऐसे लोग कुर्सी पर आराम से बैठे रहे. फिर बाजू की कुर्सी को छाता की तरह इस्तेमाल किया और खाने लगे. यकीन मानिए, खाना खाने के लिए ऐसा जुगाड़ शायद ही पहले देखा होगा. वहीं, बाकी के लोग कुर्सी खाली कर दूसरे जगह चले गए, ताकि भींगने से बच सकें.

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को महज दो दिन के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया. कमेंट भी भर-भरकर आ रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए बलराम प्रधान ने लिखा है कि क्या करेगा बेचारा, शादी में आया तो भूखा तो जाएगा नहीं, जैसे-तैसे जुगाड से खा रहा है. सत्यम सिंह ने लिखा है कि कोई बात नहीं भाई, आराम से खाओ, पापी पेट का सवाल है. पूनम पांडे ने कमेंट किया है कि मुझे यह अच्छा लगा कि इतनी बारिश में भी लोग खाना खा रहे हैं. विकास चौहान ने लिखा है कि भोज छूटना नहीं चाहिए.

Back to top button