शादी देकर इंजिनियर करता रहा कई दिनों तक लड़की से बलात्कार, और खीचता रहा अश्लील तस्वीरें

नॉएडा: भारतीय समाज दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है। पहले समय में भारतीय समाज में कई बुराइयाँ थीं, जो धीरे-धीरे करके ख़त्म होती जा रही हैं। लेकिन आज भी हमारे समाज में कई बुराइयाँ जस की तस बनी हुई हैं। उन्हीं में से एक है, बलात्कार की समस्या, लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार की समस्या। भले ही हमारे धर्म-शास्त्रों में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया हो लेकिन इस बात को सच बहुत कम लोग ही मानते हैं। आज भी कई लोग महिलाओं को अपने पैरों की जूती ही समझते हैं।

दुनिया में महिलाओं ने जिस तरह से अपने झंडे गाड़े हैं, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। आज महिला हर क्षेत्र में पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कई क्षेत्र तो ऐसे भी हैं, जिसमें महिलाएँ पुरुषों से कहीं ज्यादा आगे हैं। लेकिन कुछ पुरुषों की सोच पहले की तरह ही बनी हुई है। यही वजह है कि कुछ पुरुष महिलाओं को आज भी अपने उपभोग की वस्तु की समझते हैं और उनका शोषण करते हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है।

पेशे से आईटी इंजिनियर लड़की की शिकायत के बाद कोतवाली सेक्टर 58 की पुलिस ने एक इंजिनियर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का माला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती सेक्टर 62 के रजत विहार कॉलोनी में रहती है और एक निजी आईटी कंपनी में काम करती है। युवती का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक एक युवक उसके साथ कंपनी में काम करता था।

युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसकी अश्लील फोटो भी अपने पास रख ली है। युवती ने आगे बताया कि सालों तक उसके साथ दुष्कर्म और बलात्कार करने के बाद अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है। इस मामले में पुलिस अधिकारीयों के कहने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच में जुटी हुई है।





