शादी तोड़ने के लिए इस जगह हायर किये जाते हैं लोग, पगार जान हो जाएंगे हैरान

आपने शादी जोड़ने वाले एजेंट्स या लोगों का नाम तो सुना होगा। लेकिन क्या कभी शादी तोड़ने वाले एजेंट्स का नाम सुना है। अगर नहीं तो एक देश ऐसा है जहां पर ये बहुत फेमस रोजगार है। इन एजेंट्स के जरिए लोग शादी तुड़वा रहे हैं। कोरोना की वजह से इस रोजगार में कुछ कमी आई है। इन एजेंट्स को वाकरेसासेया कहते हैं। इनका काम होता है पार्टनर की जासूसी करना। उनके अवैध संबंधों के सबूत जमा करना। उसके बाद खुद संबंध बनाकर रिश्ता तुड़वाना। ये किसी भी तरह के हो सकते हैं। इनका पहनावा आपके अनुसार बदल सकता है। कई बार ये रिश्ता तुड़वाने के लिए आपसे वास्तविक संबंध बनाते हैं। रिश्ता टूट जाने के बाद ये भी आपको छोड़कर चले जाते हैं।
ये भी पढ़ें- विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज‘ की बनेगी सीक्वल, मेकर्स ने की घोषणा
शादी तुड़वाने वाले एजेंट्स का ये रोजगार सबसे ज्यादा जापान में फलफूल रहा है। क्योंकि जब आपका पार्टनर आपके पीछे वाकरेसासेया यानी शादी तोड़ने वाले एजेंट्स को लगाता है तो वह उसके साथ आपकी गतिविधियों को लेकर जमा किए गए सबूतों के आधार पर तलाक ले सकता है। जापान में पार्टनर पर शक आसान बात है। इसलिए लोग ऐसा करते हैं। वाकरेसासेया एजेंट्स की सर्विस काफी महंगी होती है। इसलिए सभी लोग इसको अफोर्ड भी नहीं कर सकते।
वाकरेसासेया एजेंट युसुके मोचिजुकी का कहना है कि इस हादसे के बाद वाकरेसासेया सेवाओं के ऑनलाइन विज्ञापनों पर कड़ाई कर दी गई। आम लोगों में भी आपसी संदेह बढ़ गया, जिससे वाकरेसासेया एजेंटों के लिए काम करना मुश्किल हो गया। लेकिन अब फिर से विज्ञापनों की वापसी हो गई है। ऊंचे दाम और विवादों के बावजूद ये बिजनेस आगे बढ़ रहा है। रईस लोगों के बीच इस इंडस्ट्री की मांग आज भी है। जापान में करीब 270 वाकरेसासेया एजेंसियां ऑनलाइन एड दे रही हैं। वाकरेसासेया सेवा महंगी है। इसलिए इसके क्लाइंट्स आमतौर पर अमीर होते हैं। काम के आधार पर पैसे का निर्धारण किया जाता है।
The post शादी तोड़ने के लिए इस जगह हायर किये जाते हैं लोग, पगार जान हो जाएंगे हैरान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button