शादी के 13 साल बाद मां बनेंगी Sargun Mehta?

स्टार कपल रवि दुबे (Ravie Dubey) और सरगुन मेहता (Sargun Mehta) को लेकर हाल ही में एक खबर उड़ी कि दोनों पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी (Sargun Mehta Pregnancy) की खबरें आग की तरह फैल गईं। अब पहली बार एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाया है। सरगुन का कहना है कि पिछले 2 सालों से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें हैं।

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बोलीं सरगुन
बीते दिन शेयर किए गए एक पोस्ट में सरगुन मेहता ने कहा, “लगता है न्यूज को हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में पिछले 2 साल से पहले पता है। उनके हिसाब से मैं प्रेग्नेंट हूं। यह एक लंबी प्रेग्नेंसी है! शांत हो जाओ और बेबुनियाद खबरें फैलाना बंद करो। इसके बारे में लिखने से पहले हमसे या हमारी टीम से पूछ लेने में ज्यादा समय नहीं लगेगा कि खबर असली है या नहीं।”

सरगुन मेहता ने यह पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपको प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चला जिसके बारे में मुझे और रवि को पता नहीं है? इसे रोको, प्लीज।”

Back to top button