शादी के लिए जोधपुर रवाना हुए प्रियंका-निक, एयरपोर्ट पर कैमरा देखते ही किया कुछ ऐसा…

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर रवाना हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की यह तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट के बाहर की हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक ने कैमरा देखते ही मीडिया को पोज भी दिए। तस्वीरों में प्रियंका और निक के रिश्तेदार भी पीछे की ओर नजर आ रहे हैं।शादी के लिए जोधपुर रवाना हुए प्रियंका-निक, एयरपोर्ट पर कैमरा देखते ही किया कुछ ऐसा...मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक कैजुअल कपड़ों में नजर आए। निक जोनस ने इस मौके पर सफेद टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। उसके साथ ही जैकेट भी पहने हुए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने क्रीम कलर के कुर्ते के साथ प्लाजो पहना हुआ था। इसके साथ कलरफुल दुपट्टा लिया हुआ था।

जोधपुर रवाना होने से पहले 28 नवंबर को पूजा हुई थी। पूजा पूरी होने के बाद निक और प्रियंका मीडिया के सामने आए और पोज दिए। दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस पूजा में प्रियंका स्काई ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आईं । वहीं निक ने पिंक कलर का पायजामा कुर्ता पहना। जानकारी के मुताबिक यह पूजा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर रखी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी। दीपिका और रणवीर की तरह यह कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। शादी से पहले हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जिठानी के साथ मां के घर पहुंची थी। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका के प्री वेडिंग फंक्शन पहले मेहरानगढ़ किले से होने वाले थे लेकिन आखिरी मौके पर वैन्यू बदल दिया गया। खबरों की मानें तो प्रियंका ने जोधपुर पुलिस से मेहरानगढ़ से उम्मेद भवन पैलेस जाने के लिए प्रोटेक्शन मांगा था। पुलिस ने प्रोटेक्शन देने में असुविधा जाहिर की। इसके बाद प्रियंका ने सारे फंक्शन उम्मेद भवन पैलेस में करने का फैसला लिया।

Back to top button