शादी के मंडप में रस्म के दौरान, दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेला, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल

वीडियो में शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को दौड़ाता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Wedding Funny Video: शादियों का सीजन हो या न हो, शादी-ब्याह से जुड़े कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर अपनी हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है। शादी में मौज-मस्ती का कोई ठिकाना नहीं होता, खासकर अगर यह कोई रस्म हो तो मजा दोगुना हो जाता है। हाल में एक ऐसी ही एक शादी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को दौड़ाता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को दौड़ा रहा है, शायद ये कोई रस्म होगी। यह सब देख वहां मौजूद मेहमानों का तो पता नहीं पर इस नजारे को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जताने के साथ-साथ मजे भी ले रहे हैं। यह वीडियो लोगों को इतना हंसा रहा है कि लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं यह मजेदार वीडियो-

सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कई बार दोस्त-यार अनोखे अंदाज से मस्ती भरा माहौल बना देते हैं। कुछ वीडियो को तो लोग काफी पसंद करते हैं, जबकि कई वीडियो की आलोचना भी करते हैं।

शादी की रस्मों से जुड़े इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @sunita63525w8 पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- दुल्हे राजा गिर गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।

वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा- दूल्हा अपनी शादी कभी नहीं भूल पाएगा।

Back to top button