शादी का झासा देकर देवभूमि को किया शर्मशार

3_smallउत्तराखंड में एक युवक लड़की को शादी का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। वह युवक उस लड़की का दो साल तक रेप करता रहा और अश्लील वीडियो क्लिप भी बना डाली। वह वीडियो वायरल भी हो गया।

लड़की को जब पता चला कि लड़के ने अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और उसे दोस्तों में वायरल कर रहा है। तो उसने इसका विरोध किया। इस पर लड़का उससे मारपीट करने लगा। प्रेमी से परेशान लड़की ने तब पुलिस की शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई।

लड़की ने आरोप लगाया है कि निताई राय नामक लड़के से करीब दो साल पहले से उसकी जान पहचान थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया। इसके बाद वह लड़का दो साल तक उस लड़की का रेप करता रहा।

लड़की ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और अपने दोस्तों को शेयर भी कर दी। जब इसका विरोध किया तो वह अपने भाई निमाई राय, पिता जगदीश राय और मां सुरुचि राय के साथ उसके घर आ गया।

लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसके और परिजनों के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लड़की की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुराचार और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
 
Back to top button