शादी करने से पहले किया दुल्हे ने वोट डालने का कर्तव्य पूरा

होशंगाबाद लोकसभा सीट पर हल्दी लगा दूल्हा अपने को वोट डालने से रोक न सका. यहां जिला नरसिंहपुर के करेली इलाके में शादी से पहले हल्दी लगे दूल्हे ने वोट डाला.

सागर लोकसभा सीट पर ऐसा ही वाकया देखने को मिला. मतदान करना कितना महत्वपूर्ण होता है यहां इसकी अनोखी मिशाल पेश की गई. विधानसभा क्षेत्र देवरी के केशव प्रजापति ने बारात लेकर जाने से पहले मतदान केन्द्र क्रमांक-228, शासकीय प्राथमिक शाला बारहा पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया. केशव प्रजापति का आज 6 मई को विवाह हो रहा है.





