शहीद केतन शर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार को दिल्ली लाया गया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी उन्हें श्रद्धांजलि….

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों से लड़ते हुए सुरक्षाबलों के जवान शहीद हुए हैं. मंगलवार को अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, इसमें मेरठ के रहने वाले मेजर केतन शर्मा शहीद हो गए. 29 साल के केतन शर्मा अभी कुछ ही दिन पहले छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटे थे और परिवार से वादा किया था कि जल्द ही वापस घर आएंगे, लेकिन ये संभव नहीं हो सका.
शहीद केतन शर्मा का पार्थिव शरीर मंगलवार को दिल्ली लाया गया, जहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी मौजूद रहे.
इसके बाद ही उनके पार्थिव शरीर को मेरठ ले जाया जाएगा. बता दें कि मेरठ कैंट इलाका है, ऐसे में सेना के वरिष्ठ अधिकारी और अफसर भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं.





