शहीदों के परिवारों की लगी है हाय तभी टीम इंडिया को…

भारत में क्रिकेट की दिवानगी इस कदर है पाकिस्तान की जीत भारतीय क्रिकेट प्रशंसक हजम नहीं कर पाए। भारत की हार पर क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा देश के कई इलाकों में विरोध स्वरूप फूट पड़ा।

लोग सड़क पर निकलकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। कहीं टीवी सेट फोड़े गए तो कहीं विराट समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पोस्टर जलाए गए। लोगों का कहना है कि टीम इंडिया को शहीदों के परिवारों की हाय लगी है। तभी पाकिस्तान ने इतनी बुरी तरह हराया है।

यूपी के कानपुर में क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार में भी क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया के हार से नाखुश होकर सड़कों पर जमकर नारेबाजी की। वहीं, एहतियातन झारखंड के रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान में महेन्द्र सिंह धोनी के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।





