शहर में हुई भीषण बारिश ने तोड़ दिया 11 साल का रिकार्ड, घरों में पानी भरने से लोग हुए परेशान…

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन और शनिवार को भी जब सुबह लोग नींद से जागे तो भीषण बारिश का नजारा दिखाई दिया। शहर में हुई बरसात ने 11 साल का रिकार्ड तोड़ दिया, वहीं तापमान में गिरावट आने से ठंड का भी अहसास शुरू हो गया है। सड़कें व गलियां डूब गईं, वहीं कई मोहल्लों और घरों में पानी भरने से लोग परेशान नजर आए।

DJL¸FdS¹F¸F´F¼S AÀ´F°FF»F ¨FüSFWF ¸Fma þ»F·FSFU ImY ¶FF¨F d³FIY»F°Fe LFÂFFEaÜ þF¦FS¯F

गुरुवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला शुक्रवार को पूरे दिन और शनिवार सुबह भी जारी रहा। सुबह हुई तेज बारिश के चलते शहर पानी-पानी हो गया। स्कूल जाने वाले बच्चों व ऑफिस जाने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार से राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा 27 सितंबर को 11 सालों बाद कुल 89.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नौशाद खान ने कहा कि शनिवार और रविवार को बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को 160 मिमी., छह सितंबर को 103 मिमी. और तीन सितंबर को 82 मिमी. रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता 98 व न्यूनतम आद्र्रता 97 फीसद मापी गई। हवा की गति 7.5 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

Back to top button