शशिकला के वकील ने IPS अधिकारी को दी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी

वीके शशिकला के वकील ए अशोकन ने सोमवार को आईपीएस अधिकारी डी रूपा पर जानबूझकर शशिकला को बदनाम करने का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
वकील ने कहा, ‘हम विनय कुमार की कमेटी की रिपोर्ट पर सभी कुछ कहेंगे जब वह रिपोर्ट हमें मिल जाएगी।’ अशोकन ने कहा कि चूंकि शशिकला सामान्य जेल की सजा भुगत रही थीं और कर्नाटक जेल नियमावली के मुताबिक शशिकला के पास जेल के कपड़ों के स्थान पर अपने कपड़े पहने का अधिकार था।
आनन-फानन में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में अशोकन ने कहा कि शशिकला बंगलुरू में कभी जेल के बाहर नहीं गईं और उनके जे इलावारसी के साथ जो फोटो व वीडियो फुटेज सामने आई हैं वह वह जेल के अंदर के ही हैं। उन्होंने कहा, ‘जेल सीसीटीवी कैमरों से लैस है, जो मुख्य द्वार को भी कवर करते हैं। यदि शशिकला जेल से बाहर जातीं तो कैमरे निश्चित तौर पर इसे रिकॉर्ड करते।’ अशोकन ने आगे कहा कि शशिकला के हाथ में जो हैंडबैग दिख रहा है उसमें केवल कानूनी कागजात थे।





