शर्मसार: होटल में महिला स्टॉफ से होती थी छेड़छाड़, CCTV से हुआ खुलासा-वीडियो देखें

दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चंद पैसे कमाकर अपने घर का भरण पोषण करने वाली एक महिला को उसके ऑफिस के स्टॉफ से हर रोज शोषण का शिकार होना पड़ा लेकिन उसकी शिकायत दर्ज करना तो दूर उसकी मदद के लिए भी कोई आगे नहीं आया। खास बात यह है कि यह मामला कहीं और का नहीं बल्की एक ऐसे होटल का है जहां पर सफेदपोशों से लेकर कई बड़े बिजनेसमैन और हस्तियों का जमावड़ा लगा रहता है। 

जानकारी के अनुसार एरोसिटी के पास एक होटल में स्टाफ मैनेजर के पद पर कार्य करने वाली एक महिला के साथ पिछले कई महीनों से उसी होटल में काम करने वाले सिक्योरटी इंचार्ज छेड़खानी की वारदात को अंजाम दे रहा था। बताया जाता है कि इस संबंध में महिला ने कई बार वहां के प्रबंधन से भी शिकायत की थी लेकिन होटल के प्रबंधन ने न केवल महिला की शिकायत पर गौर नहीं किया बल्की उसे शांत रहने की भी हिदायत दे डाली। 

पुलिस ने भी नहीं दिया साथ

लगातार छेड़खानी की घटना से परेशान होकर महिला ने इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी लेकिन उसने भी महिला की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। महिला के अनुसार पुलिस ने शिकायत दर्ज करना तो दूर उसके साथ काफी बुरा बर्ताव किया। बाद में महिला ने ही किसी तरह होटल की सीसीटीवी फुटेज को निकाला और पुलिस को दिया। बताया जाता है कि अभी भी पुलिस ने होटल की साख के चलते महिला की शिकायत दर्ज नहीं की है।

https://youtu.be/gtry5HTUHVQ

Back to top button