शरीर में Vitamin-E की कमी होने पर नजर आते हैं 7 संकेत

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को सभो पोषक तत्वों का मिलना जरूरी है। अगर शरीर में किसी भी विटामिन, मिनरल्स या मल्टी-विटामिन्स की कमी हो जाए तो इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी हो गई है। इससे लाइफस्टाइल तासे अनहेल्दी है ही, खानपान भी खराब हो चुका है। इससे शरीर में पोषण की कमी तो हो ही गई है।
उन्हीं में से एक है विटामिन- E। जब भी विटामिन ई की बात होती है तब स्किन और बालों का ही ध्यान आता है। इस विटामिन को एंटी-एजिंग विटामिन भी कहते हैं। हालांकि ये और भी कई अहम भूमिका निभाने का काम करता है। ये इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है, मसल्स के लिए भी ये जरूरी है।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि अगर शरीर में विटामिन की कमी हो जाए तो कौन से लक्षण नजर आते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
किन कारणों से होती है विटामिन ई की कमी
अगर आप लो-फैट डाइट लेते हैं तो इससे आपके शरीर में विटामिन ई की कमी हो सकती है। दरअसल ये एक फैट सॉल्युबल विटामिन होता है जो फैट के जरिए ही मिलता है। इसकी कमी होने पर शरीर के कई अंगों में दिक्कत हो सकती है। कई बार जेनेटिक कारणों से भी शरीर में इसकी कमी हो जाती है।
यविटामिन ई की कमी के लक्षण
अगर आपको बार-बार मौसमी बीमारियां जकड़ लेती हैं तो समझ जाएं कि आपमें विटामिन ई की कमी हो गई है। इससे आपकी सेहत पर और भी बुरा असर पड़ेगा।
विटामिन-ई की कमी होने पर हेयर फॉलिकल्स और बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे तेजी से बाल झड़ने लगते हैं।
आपके मसल्स भी कमजोर होने लगते हैं। इस कारण आपको चलने-फिरने, उठने-बैठने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा विटामिन ई की कमी होने पर आपकी स्किन पर लाल निशान पड़ सकते हैं। त्वचा पर खुजली हो सकती हैं। साथ ही हाइपर पिग्मेंटेशन हो सकता है।
अगर कोई भी चोट लगने पर घाव भरने में समय लग रहा है तो समझ जाइए कि विटामिन ई की कमी हो गई है।
आंखों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसमें नजर का कमजोर होना सबसे आम है।
हाथ-पैर बार-बार सुन्न हो जाते हैं तो ये भी इसका एक लक्षण है।
क्या खाएं?
बादाम
पालक
एवोकाडो
केला
सूरजमुखी के बीज