शरीर को बीमारियों से रखना चाहते हैं दूर, तो आज से शुरु कर दे इस चीज का सेवन

आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है. आंवले का सेवन अचार, मुरब्बा, जूस के रूप में किया जा सकता है. आंवला हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा और बाल दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचा कर रखते हैं. शरीर को बीमारियों से रखना चाहते हैं दूर, तो आज से शुरु कर दे इस चीज का सेवन

1- आंवले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी कांपलेक्स और आयरन की मात्रा पाई जाती है. यह शरीर की मेटाबॉलिज्म क्रियाशीलता को बढ़ाने का काम करता है. रोजाना आंवले का चूर्ण खाने से खाना आसानी से पच जाता है जिससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है. 

2- दिल और किडनी के लिए भी आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. यह किडनी में होने वाले इनफेक्शन को रोकता है और किडनी स्टोन की समस्या से बचाव करता है. आंवला दिल की मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. रोजाना एक आंवले का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. 

3- आंवले में भरपूर मात्रा में एंटी बैक्टीरियल एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं. इसका सेवन करने से त्वचा में इन्फेक्शन नहीं होता है. इसके अलावा इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो जाती है और जोड़ों के दर्द ओस्टियोपोरोसिस अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

Back to top button