शरद पवार के घर 12 बजे तीनों पार्टियों की मीटिंग, कई जरुरी मुद्दों पर होगी चर्चा

महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पर तीनों दलों (एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना) की दोपहर 12 बजे बैठक होगी. तीनों पार्टियों के बड़े नेता इस बैठक में शामिल होंगे. कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल और के सी वेणुगोपाल शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक बैठक में शपथ ग्रहण समारोह में किसे किसे निमंत्रण दिया जाए, इस पर चर्चा होगी.
]जानकारी के मुताबिक विपक्ष के सभी बड़े नेताओं और मुख्यमंत्रियों को शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए न्योता भेजा जाएगा. इसके साथ ही कौन कौन से नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, यह भी चर्चा में शामिल होगा. अजित पवार मंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं इस पर भी विचार किया जाएगा.
उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शरद पवार खुद सोनिया गांधी को निमंत्रण देंगे. शपथ ग्रहण से पहले अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल मुंबई पहुंच गए हैं, आज दोपहर दो बजे तीनों पार्टियों की बैठक होगी. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मंत्रालय के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है.
उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनिया गांधी को निमंत्रण देंगे शरद पवार. शपथ ग्रहण से पहले अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल मुंबई पहुंच गए हैं, आज दोपहर दो बजे तीनों पार्टियों की बैठक होगी.
संजय राउत ने कहा- मुख्यमंत्री कल शपथ लेंगे, उसके बाद डिप्टी सीएम को लेकर मुख्यमंत्री और उनके खास लोग तय करेंगे. शरद पवार को समझने के लिए 100 जन्म लेने पड़ेंगे.
संजय राउत ने कहा- मैं कोई चाणक्य नहीं हूं, मैं योद्धा हूं, कार्यकर्ता हूं और शिवसैनिक हूं. चाणक्य बहुत बड़ी उपाधि होती है. हम लड़ने वाले लोग हैं, मैं हमेशा अपनी जिंदगी में लड़ाई लड़ता हुआ हूं. मैंने कभी परिणाम की परवाह नहीं की.
संजय राउत ने कहा- मुझे बाला साहेब ठाकरे के समय से कई काम मिलते हैं, आज भी मिल रहे हैं. मैं अपना काम खत्म करके वापस अखबार के काम पर ध्यान देता हूं. शरद पवार साहेब ने भी कहा था कि जब ये यब काम हो जाएगा तो हमें दिल्ली ही जाना है.
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सीएम बनेंगे, मैं पहले दिन से कह रहा था कि हमारा सूर्ययान मंत्रालय की छठी मंजिल पर सफलतापूर्वक लैंड करेगा, तब लोग मुझ पर हंस रहे थे. शुरुआत में लैंडिंग में थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन आज आप देख रहे हैं कि हमारा सूर्ययान सफलतापूर्वक लैंड कर गया है. आने वाले में समय में दिल्ली में भी उतरे तो आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए.
महाराष्ट्र के सीएम मनोनीत उद्धव ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे, साथ में पत्नी रश्मि ठाकरे भी मौजूद रहीं. कल शाम 6.30 बजे होगा उद्धव ठाकरे का शपथ ग्रहण. उद्धव ठाकरे मंगलवार को महाविकास अघाड़ी गठबंधन के नेता चुने गए थे.
महाराष्ट्र विधान भवन की कार्यवाही शुरू हो गई है. प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर विधायकों को शपथ दिला रहे हैं. देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहेब थोराट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. महाराष्ट्र में कुल 288 विधायक हैं जिन्हें शपथ लेनी है.
अजित पवार विधानसभा पहुंच गए हैं, बहन सुप्रिया सुले ने भाई अजित पवार का गले लगाकर स्वागत किया.
Back to top button