शपथ लेते हुए नीतीश ने पीएम मोदी से कहा, ‘भ्रष्टाचार से समझौता नहीं होगा’

पटना/नई दिल्ली:  बिहार में नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के 15 घंटे के भीतर ही बीजेपी के सहयोग से एक बार फिर मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है. नीतीश ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद महागठबंधन तोड़ने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है.

शपथ लेते हुए नीतीश ने पीएम मोदी से कहा, 'भ्रष्टाचार से समझौता नहीं होगा'

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “नीतीश कुमारजी और सुशील मोदीजी को बधाई. बिहार की प्रगति और सम्पन्नता के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक.”

पीएम मोदी के ट्वीट का जबाव देते हुए नीतीश ने लालू पर हमला करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने की बात कही. नीतीश ने कहा, प्रधानमंत्री की शुभकामना हेतु धन्यवाद. भ्रष्टाचार से समझौता नहीं होगा. मुझे विश्वास है, केंद्र के सहयोग से राज्य में विकास को गति मिलेगी. 

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके शपथ ग्रहण के तत्काल बाद बधाई दी. मोदी ने कहा कि वह बिहार की प्रगति के लिए नीतीश के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं.

इसके साथ ही मोदी ने वरिष्ठ बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी बधाई दी. मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “नीतीश कुमारजी और सुशील मोदीजी को बधाई. बिहार की प्रगति और सम्पन्नता के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक.”

नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने के कुछ घंटों के बाद ही छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू के बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 20 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार गिर गई.

 
Back to top button