व्हॉट्सएप ने ठीक किया वीडियो कॉल में आया बग

व्हॉट्सएप ने अपने एंड्रायड और आईओएस एप में आ रहे बग को ठीक कर दिया है। इस बग ने व्हॉट्सएप पर आ रहीं वीडियो कॉल के जरिए हैकर्स को सेंध लगाने की अनुमति दी थी।

फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हॉट्सएप कंपनी के दुनिया भर में करीब डेढ़ अरब यूजर हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस बग से कितने उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।

गूगल की प्रोजेक्ट जीरो की रिसर्च टीम की सिक्योरिटी रिसर्चर नतालिया सिल्वानोविच ने व्हॉट्सएप की वीडियो कॉल में आ रहे इस बग का पता लगाया था।

नतालिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि व्हॉट्सएप में आए इस बग से बहुत बड़ी संख्या में उपभोक्ता प्रभावित हो सकते थे। उन्होंने बताया कि यह बग तब सक्रिय होता है जब आपको फोन पर कोई वीडियो कॉल करता है।

Back to top button