वैज्ञानिकों ने खोजा 5 करोड़ 20 लाख साल पुराना टमाटर

टमाटर का इतिहास बहुत पुराना है। यह इतना पुराना कि आप हैरान रह जाएंगे। टमाटर जिस पौधे से विकसित हुआ है, वह करीब 5 करोड़ साल पहले अंटार्कटिका में विकसित हुआ। सायेंस पत्रिका में प्रकाशित एक शोध में वैज्ञानिकों ने यह बात कही है।
शोधकर्ताओं को 5 करोड़ 20 लाख साल पहले के एक पत्थर में दो जीवाश्म मिले हैं। इन पत्थरों में शोधकर्ताओं को प्राचीन लैन्टन फल का छायाचित्र मिला है। यह अवशेष आधुनिक समय में पाए जाने वाले नाइटशेड परिवार के फलों और सब्जियों से मिलता-जुलता है। मालूम हो कि टमाटर, आलू, शिमला मिर्च, बैंगन और तंबाकू इसी नाइटशेड परिवार के उत्पाद हैं।
वैज्ञानिकों को इन पत्थरों में जो जीवाश्म मिला है, वह ग्राउंड चेरी और टमाटर से बहुत मेल खाता है। दोनों ही जीवाश्म बेहद पतले कागज से दिखने वाली छाल के अंदर छुपे हुए हैं। छाल की नसें जीवाश्म पर साफ देखी जा सकती हैं। यह इतना साफ है कि वैज्ञानिक बेरी के दबे हुए अंश भी पहचान गए। जीवाश्मीकरण प्रक्रिया के कारण यह कोयले में तब्दील हो गया है।

प्राचीन गोंडवाना लैंड के अलगाव के निर्णायक चरण के दौरान दक्षिणी अमेरिका अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के पास रहा होगा। जिस जगह पर ये जीवाश्म मिले हैं, वह अर्जेंटीना का हिस्सा है। यह जगह बेहद शुष्क और निर्जन है। आज से करीब 5 करोड़ 60 लाख साल पहले यही जगह कालडेरा झील के तट के करीब थी। उस समय यहां उष्णकटिबंधीय वातावरण था। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि झील के किनारे स्थित होने के कारण हो सकता है कि जीवाश्म में दबी हुई फल की छाल पानी पर तैर रही हो।

Back to top button