वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी, 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद DMK आगे

आज तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए हुए चुनावों के वोटों की गिनती हो रही है। वेल्लोर लोकसभा सीट के लिए वोटों की जारी गिनती में डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) 11वें राउंड के बाद आगे चल रही है।11 वें राउंड की मतगणना के बाद डीएमके उम्मीदवार डीएम कथिर आनंद आगे चल रहे हैं।वहीं AIADMK के उम्मीदवार एसी शनमुगम 14,214 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

बता दें, तमिलनाडु में कई अन्य सीटों के लिए अप्रैल में लोकसभा चुनावों के दौरान वोटिंग हुई, लोकसभा चुनावों के दौरान वेल्लोर लोकसभा सीट पर छापा मारकर कैश(कैश फॉर वोट) बरामद किए गए। इसके बाद यहां चुनाव रद कर दिए गए थे।

बीती 5 अगस्त को इस सीट पर चुनाव कराए गए थे। यहां एआईएडीएमके के एसी शनमुगम और डीएमके के डीएम कथिर आनंद के बीच कड़ा मुकाबला है। वेल्लोर लोकसभा सीट पर तीन महिलाओं समेत कुल 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।वेल्लोर लोकसभा के 6 विधानसभा क्षेत्रों में 14.32 लाख मतदाता है और यहां 71.51 प्रतिशत मत पड़े थे।

Back to top button