वेजिटेबल हनी चिकन रेसिपी…

वेजिटेबल हनी चिकन एक स्वादिष्ट साइड डिश रेसिपी है जो कि हर किसी को जरूर पसंद आएगी। इस रेसिपी को आप घर पर कम समय में बिनी ज्यादा मेहनत किए बना सकती हैं। चिकन लवर्स के लिए ये नॉन वेजिटेरियन डिश परफेक्ट है। आप इसे बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और हाउस पार्टी के मौके पर बनाकर अपने मेहमानों को सर्व कर सकती हैं। इस वीकेंड इस लजीज डिश को जरूर ट्राई करें।वेजिटेबल हनी चिकन रेसिपी...

वेजिटेबल हनी चिकन रेसिपी की सामग्री
500 ग्राम चिकन ब्रेस्ट
2 गाजर
2 टेबलस्पून सोया सॉस
2 टेबलस्पून हनी
नमक स्वादनुसार
2 शिमला मिर्च
2 कप ब्रोकली
6 लहसुन की कलियां
2 टीस्पून कॉर्न फ्लोर
रिफाइंड ऑइल आवश्यकतानुसार

वेजिटेबल हनी चिकन रेसिपी बनाने की वि​धि
Step 1
इस चिकन डिश को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म कर लें।जब तेल गर्म हो जाए इसमें कटे लहसुन, गाजर, शिमला मिर्च और ब्रोकली डालें। कुछ देर केलिए इन वेजिटेबल्स को मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं। इसपर थोड़ा-सा नमक डालें और कुछ समय के लिए ढककर पकाएं। अब चिकन के टुकड़ों को पैन में डालें और तबतक पकाएं जबतक कि ये हर तरफ से गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

Step 2
अब पैन में सोया सॉस, हनी और कॉर्न फ्लोर के साथ आवश्यकतानुसार पानी डालें जिससे कि थिक ग्रेवी बने। ये ध्यान रखें कि चिकन के टुकड़ों पर ग्रेवी की अच्छी तरह से कोटिंग हो जाए। अब इस पैन को ढक्कन से ढककर 5मिनट के लिए सबसे कम आंच पर पकाएं।

Step 3
अब ढक्कन हटाएं और आपका वेजिटेबल हनी चिकन बनकर तैयार है। चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Back to top button