विश्व का सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज Glass Bridge, मजबूत दिल वाले ही जा पाते है यहाँ

दुनिया में कई लोग होते हैं जिन्हें ऊँचाइयों पर घूमने और एडवेंचर करने का बहुत शौक होता हैं और इसके लिए वे पहाड़ों पर जाना पसंद करते है। अगर आपको भी ऊँचाइयों पर घूमने और एडवेंचर करने जैसे जगहों पर जाना पसंद हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चीन के एक ग्लास पुल की जानकारी, जिसे देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते है। इस ब्रिज को देखना और इस पर चलना आपको जीवन भर याद रहेगा। तो आइये जानते हैं इस ग्लास ब्रिज के बारे में।

चीन के झांगजियाजी घाटी में बने इस पुल की उंचाई 380 मीटर है। बेहद खतरनाक इस पुल के उपर से 300 मीटर की घाटी साफ नजर आती है। स्टील के दो पतली तारों पर टिके हुए इस पुल के फर्श को शीशे का बनाया गया है। इसके बावजूद भी यह पुल तूफानी झोंकों, भूकंप के झटकों, बर्फवारी के साथ एक बार में 800 पर्यटकों के वजन को सह सकता है।

highest glass bridge in the world,glass bridge,china ,ग्लास ब्रिज,चीन

इस पुल पर पर्यटकों के रोमांच के लिए बंजी जिपिंग की सुविधा भी मौजूद है। दो चट्टानों के बीच बने इस पुल की लंबाई 488 मीटर है। इस पुल को करीब 2,000 लोगों ने मिलकर डिजाइन किया है। इस पुल पर 1077 पारदर्शी शीशे लगे हैं जो 4 सेंटीमीटर मोटे हैं। हालांकि, केवल एक समय में इस पुल पर केवल 500 लोग ही चढ़ सकते हैं। इस पुल ने अपने अद्भुत डिजाइन और निर्माण की वजह से विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया है।

Back to top button