विश्व कप के दौरान सोशल मीडिया पर छाई मिस्ट्री गर्ल, जानिये कौन है?

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कौन कब आम से खास बन जाए यह कहना मुश्किल है। बॉलीवुड हो या फिर क्रिकेट का मैदान कई लोग तस्वीरों में कैद होने के बाद अचानक लाइमलाइट में आ गए। हाल ही में विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में एक लड़की क्रिकेट के तमाम दिग्गजों के साथ नजर आ रही है। जो लोगों के लिए मिस्ट्री गर्ल बनी हुई है। खास बात यह है कि लड़की विराट, सचिन और विवियन रिचर्ड्स के साथ तस्वीरों में भी नजर आई। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब कोई मिस्ट्री गर्ल पहली बार इस तरह से चर्चा में आई हो। जानिए अब तक कितनी मिस्ट्री गर्ल सामने आ चुकी हैं।

विश्व कप 2019 में सामने आई इस मिस्ट्री गर्ल का नाम नाम ऋद्धिमा पाठक है। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आईसीसी मिस्ट्री गर्ल ऋद्धिमा पाठक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तमाम खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। ऋद्धिमा पाठक को ट्विटर पेज पर 11.5 हजार लोग फॉलो करते हैं, जबकि इंस्टाग्राम पेज पर उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। ऋद्धिमा पाठक की प्रोफाइल के मुताबिक वो एक टीवी प्रेजेंटर होने के साथ-साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

ऋद्धिमा पाठक से पहले प्रिया प्रकाश वारियर भी मिस्ट्री गर्ल बनी हुई थीं। 26 सेकेंड के वीडियो से प्रिया प्रकाश की आंखों का जादू लोगों पर ऐसे चढा़ कि वह रातोंरात स्टार बन गई। इस वीडियो में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों की चुलबुली अदाओं को लोगों ने काफी पंसद किया था। यहां तक कि वह नेशनल क्रश बन गई थीं। यहां तक की प्रिया के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई।

इसके अलावा कई और लोगों के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचाई। इसमें ‘चाय पीलो फ्रैंड्स’ वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में हैलो फ्रेंड्स चाय पीलो बोलने वाली महिला का नाम सोमवती महावर है। यह सोशल मीडिया पर चाय पीते हुए और पानी पीते हुए वीडियो शेयर करती रहती थीं। अपने इन वीडियो की वजह से सोमवती सोशल मीडिया की स्टार बन गई थीं।





