विवाद का बड़ा कारण बन गया राहुल गांधी को लेकर Babita Phogat का ये ट्वीट

ओलंपियन और भारत की स्टार महिला पहलवान Babita Phogat एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Rahul Gandhi को लेकर ये ट्वीट किया था और इसके बाद ट्विटर पर द्वंद्व छाया हुआ है। कांग्रेसी नेता बबीता पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

बता दें इस द्वंद्व की शुरुआत राहुल गांधी की बीते दिन हुई प्रेस कांफ्रेंस के बाद हुई। बबीता ने इस प्रेस कांफ्रेंस को लेकर ट्वीट किया कि- आज राहुल गांधी जी ने क्या बोला??? किसी को कुछ समझ आया तो बताना जरा।

ये लिखा ट्वीट में

दरअसल बबीता अक्सर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में रहती हैं। अर्जुन अवॉर्डी बबीता ने ताजा ट्वीट कर लिखा- कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुए हैं।

इस ट्वीट के बाद कई लोग उनका विरोध कर रहे हैं, वहीं उनके फॉलोअर्स के बार फिर बबीता के बचाव में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि बबीता को उनके खेल के कारण सभी से प्यार और समर्थन मिला है, ऐसे में उन्हें इस तरह का विवादित ट्वीट करना शोभा नहीं देता। एक यूजर ने लिखा- आपको एक मुस्लिम ने फिल्म बनाकर मशहूर किया। इस देश में क्रिकेट छोड़ अन्य खिलाड़ी कई साल बाद गोलगप्पे बेचते नजर आए हैं।

इसके जवाब में बजरंग पुनिया ने बबीता का सपोर्ट करते हुए लिखा- मिल्खा सिंह, मेरी कॉम, पान सिंह तोमर, गीता-बबीता फोगाट, इन पर फिल्म इसलिए बनी क्योंकि वे इस योग्य थे। बता दें कि 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुई।

मरकज को लेकर भी किया था ट्वीट

बबीता ने इससे पहले भी निजामुद्दीन मरकज की घटना को लेकर विवादित ट्वीट किया था। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। बहररहाल देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार से ज्यादा हो गई है।

 

Back to top button