विरोध में अंधी होकर कांग्रेस ने ये क्‍या कर दिया, पूरी पार्टी को पड़ा भारी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की महिला विंग द्वारा देश का गलत नक्शा ट्वीट करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला। विवाद बढ़ता देख महिला कांग्रेस विंग को अपना यह ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

कांग्रेस की महिला विंग की ओर से देश का गलत नक्शा पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया ने पार्टी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। हालांकि विवाद बढ़ता देख महिला कांग्रेस विंग ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।

कांग्रेस की महिला विंग ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से भारत का एक ऐसा नक्शा शेयर किया जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख था ही नहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कांग्रेस की जमकर खबर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button