मीडिया पर भड़के विराट: कहा- कौन बोल रहा है कि मैं नहीं खेलूंगा?

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज खेलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि टीम इंडिया का आगामी समय में थकाऊ कार्यक्रम होने वाला है, जिसको देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है।

SLvIND Live : टीम इंडिया ने टॉस जीत, शुरू की बल्लेबाजी..

विराट कोहली ने

कोहली ने एक पत्रकार द्वारा सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम चयन के सवाल पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, ‘कौन बोल रहा है कि मैं नहीं खेलूंगा? मुझे नहीं पता कि कहां से ये खबर आई। मगर मुझे खेलने में कोई परेशानी नहीं है।’

श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू होने वाली वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा 13 अगस्त को होगी। ऐसी उम्मीद है कि रविचंद्रन आश्विन और रविंद्र जडेजा सहित तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया जा सकता है। कई सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम मिल सकता है ताकि आगामी सीरीज के लिए वो फिट रहे।

कोहली ने इस बारे में कहा, ‘हम (टीम प्रबंधन और चयनकर्ता) बैठकर चयन के बारे में विचार करेंगे और हमारे दिमाग में योजना है कि किस संयोजन के साथ मैदान में उतरना है। एक कप्तान के रूप में मैं इस बारे में चयनकर्ता समिति से बात करूंगा।’ इसके बाद भारतीय कप्तान कांफ्रेंस छोड़कर चले गए।

Back to top button