विराट कोहली के बारे में धोनी ने किया बड़ा खुलासा

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर हमेशा एक्टिव नजर आते हैं। वह चाहे बल्लेबाजी कर रहे हों, गेंदबाजी या फील्डिंग, कैमरे की नजर उन्हीं पर होती है। वह भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करते हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। धोनी ने विराट के हिडन टैलेंट के बारे में दुनिया को बता दिया है।
धोनी ने कर दिया बड़ा खुलासा
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में धोनी से कोहली के बारे में कहा, “विराट कोहली एक अच्छे सिंगर, डांसर और मिमिक्री आर्टिस्ट हैं।” क्या कोहली को “बेस्ट मनोरंजन पैकेज” कहा जा सकता है? इस पर धोनी ने जवाब दिया, “अगर वह मूड में हैं, तो वह बहुत मनोरंजक हैं।”
धोनी की कप्तानी में किया डेब्यू
कोहली और धोनी लंबे समय तक साथ खेले हैं। कोहली ने धोनी से ही कप्तानी के गुर सीखे। धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, पर उनके और विराट के रिश्ते में कमी नहीं आई है। धोनी की कप्तानी में विराट कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। कोहली अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। जबकि, धोनी ने 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आते हैं।
आईपीएल में खेलते नजर आते हैं धोनी
42 साल के धोनी ने आईपीएल 2024 में सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। हालांकि, धोनी को आईपीएल 2025 में टूर्नामेंट के बीच में ही कमान संभालनी पड़ी, जब गायकवाड़ हाथ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। धोनी लीग का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
IPL 2025 से पहले धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। पिछल सीजन धोनी ने 14 मैच खेले और 24.50 की औसत, 135.17 की स्टाइक रेट से 196 रन बनाए। IPL 2025 में उनका बेस्ट स्कोर 30* रन था। माही लीग में अब तक 278 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5349 रन निकले हैं।