विपक्ष का पीएम मोदी के खिलाफ माइंडगेम, जानें कौन कर रहा है अगुवाई

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण की वोटिंग के बाद से विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ माइंडगेम खेल रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसकी अगुवाई करते हुए नजर आ रहे हैं. लगातार राहुल गांधी कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी चुनाव हार चुके हैं तो ममता बनर्जी कह रही हैं कि हम उन्हें प्रधानमंत्री नहीं मानती. इन सब के बीच तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सीएम गठबंधन का जाल बुनने में जुट गए हैं. ऐसे में बीजेपी और पीएम मोदी कहीं न कहीं उलझते हुए नजर आ रहे हैं.

राहुल गांधी के आत्मविश्वास के मायने

लोकसभा चुनाव के पांच चरण की वोटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आत्मविश्वास के साथ कह रहे हैं कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी हार चुके हैं. राहुल कह रहे हैं कि पांच साल पहले कहा जाता था कि मोदी को हराया नहीं जा सकता और वह 10-15 साल शासन करेंगे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें खत्म कर दिया है. ये जो ढांचा खड़ा है, वो खोखला है और 10-15 दिन में ढह जाएगा.

नियोजित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, सैलरी को लेकर आई बुरी खबर…

राहुल ने कहा, ‘मुझे बीजेपी का कोई रणनीतिक प्रचार नहीं दिखाई देता. मुझे एक डरे हुए प्रधानमंत्री दिखाई दे रहे हैं जो विपक्ष के हमलों का सामना करने में असमर्थ हैं और जो पूरी तरह मान चुके हैं कि वह फंस गए हैं और कामयाब नहीं होने वाले.’ राहुल ने यह बात एक जगह नहीं कहा बल्कि अपनी अधिकरतर जनसभाओं और सभी दिए गए इंटरव्यू में कह रहे हैं. यही नहीं राहुल ने गुरुवार को ट्वीट करके भी कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी चुनाव हार रहे हैं, डर रहे हैं। जिसके कारण मोदी जी, शहीदों, जवानों, किसानों और युवाओं का अपमान कर रहे हैं.’

राहुल गांधी के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव हारने जा रहे है. उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं.

Back to top button