विधायकों लड़की के साथ रंगरेलियां मनाने का मनाने का वायरल वीडियो निकला फर्जी, जानिए

मणिपुर के स्थानीय अखबार में छपी खबर के मुताबिक मणिपुर में स्टडी टूर पर गए बिहार के चार विधायकों का लड़की के साथ रंगरेलियां मनाने का वीडियो कल से ही वायरल हो रहा था। जब वायरल हो रही तस्वीरों की गहनता से पड़ताल की गई तो पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोग विधायकों से मेल नहीं खाते। एेसे में इस इस फेक वीडियो वायरल मामले में नया टर्न आ गया है। 
अखबार की खबर के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़बरदस्ती डांस करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। वे लड़की के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। लड़की बार-बार उनका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है। उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद हैं।
वायरल वीडियो में कथित विधायक लड़कियों के साथ नाचते हुए अचानक मुड़ते हैं और लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं। लड़की उन्हें खुद से दूर करने की कोशिश करती दिख रही है।
अखबार के मुताबिक बीते एक जून को बिहार विधान सभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर बिहार के विधायक एनडीए सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उठाए जा रहे विकास कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए मणिपुर गए थे। यह वीडियो उसी समय का है।
विधायक बोले: ये फेक वीडियो है
वीडियो वायरल होने के बाद jagran.com ने आरोप के घेरे में आए विधायकों से बात की। उन्होंने इसे फर्जी बताया। उनमें से एक विधायकने बताया कि वे मणिपुर गए तो थे, लेकिन इस वीडियो में वे नहीं हैं। उन्होेंने कहा कि वे इस वीडियो को लेकर मानहानि का दावा करेंगे। उन्होंने इस वरडियो को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताते हुए पूरे मामले की जांच कर मांग की।





