विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया उद्धव सरकार ने

उद्धव ठाकरे सरकार का महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। इससे पहले सदन में विपक्ष ने हंगामा किया। राज्य विधानसभा में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह विधानसभा सत्र नियमानुसार नहीं बुलाया गया है। यह सत्र वंदे मातरम के बिना शुरू हुआ, यह नियम का उल्लंघन है।

प्रोटेम स्पीकर दिलीप पाटिल ने इसे खारिज कर दिया। दिलीप पाटिल ने कहा कि राज्यपाल ने इस सत्र के लिए अनुमति दे दी है।

यह सत्र नियमानुसार है। भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा के बाहर भी नारेबाजी हुई। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी करते हुए आज विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। एनसीपी के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button