यूपी चुनाव 2017: दुल्हन बोली, वोट डालने के बाद ही जाउंगी पिया के घर

लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच, अपने मताधिकार के प्रति एक दुल्हन का जबरदस्त क्रेज सामने आया है।
मामला लखनऊ का है। यहां एक परिवार में बेटी मनीषा की शादी हुई है, लेकिन उसका कहना है कि वह रविवार को मतदान करने के बाद ही अपने पति के घर जाएगी।
मनीषा ने बताया कि चुनाव आयोग के अधिकारी आए थे और उन्होंने हमें मतदान के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद ही मैंने तय किया कि वोट डालने के बाद ही मैं अपने ससुराल जाऊंगा।
बकौल मनीषा, जब मैंने अपने मन की यह बात ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने भी पूरा सहयोग किया।





