विधानसभा के बाहर पूर्व CM हरीश रावत ने दिया धरना, बैरीकेडिंग तोड़कर बढ़ने की चेतावनी दी  

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मामला बुधवार को सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह गरमाता दिख रहा है. कांग्रेस सदन के अंदर हमलावर है तो बाहर भी. सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने मोर्चा संभाला है तो सदन के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने. हरीश रावत ने बुधवार को विधानसभा के बाहर एक दिन का उपवास करने का ऐलान किया था. पहले से ही सतर्क पुलिस ने उन्हें विधानसभा से ढाई-तीन सौ मीटर पहले ही रिस्पना पुल के पास रोक दिया. इसके बाद हरीश रावत अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए.विधानसभा के बाहर पूर्व CM हरीश रावत ने दिया धरना, बैरीकेडिंग तोड़कर बढ़ने की चेतावनी दी  

उधर गन्ना किसानों के मुद्दे पर सदन के अंदर हंगामा होने के बाद सदन स्थगित हुआ तो कई कांग्रेस विधायक धरनास्थल पर हरीश रावत का साथ देने पहुंच गए. कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी पहुंचे धरने पर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक फ़ुरकान अहमद और ममता राकेश धरना स्थल पर पहुंचे.

समर्थकों का उत्साह देख हरीश रावत ने प्रशासन को चेतावनी दी कि धरनास्थल को चारों ओर से बैरीकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आने से न रोके. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आने दें वरना हरीश रावत बैरीकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ेगा. प्रशासन को उन्हें घसीटने के लिए तैयार रहना चाहिए.

Back to top button