विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कुछ इस तरह जताया शोक

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर विभिन्न राजनीतिक  दलों के नेताओं ने शोक जताया है। सुषमा स्वराज का कद ऐसा था कि उनकी सभी दलों में समान सम्मान था। अपने ओजस्वी वाणी से वह सभी को चित कर जाती थी। उनके निधन पर नेताओं ने कुछ इस तरह शोक जताया…

सुषमा जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर मैं सदमे में हूं। मैं उन्हें हमेशा एक गतिशील और संवेदनशील नेता के रूप में याद रखूंगा, जिनमें आम लोगों के साथ सहानुभूति रखने की क्षमता थी। उनकी हमेशा याद आएगी। आपकी आत्मा को शांति मिले। -कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री

भारत ने एक महान नेता खो दिया, दुनिया ने एक अनुकरणीय इंसान खो दिया और मैंने एक बड़ी बहन को खो दिया। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन से जो शून्य बचा है वह कभी भरा नहीं जा सकता। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। -हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय मंत्री

—-

सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक महान नेता, असाधारण नेत्री और सबसे बढ़कर एक अद्भुत मानवतावादी थीं। यह राष्ट्र्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं वाहेगुरु जी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। -सुखबीर बादल, अध्यक्ष, शिरोमणि अकाली दल व सांसद

—-

हमारे वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक और असामयिक निधन से बेहद सदमा लगा है। गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति। -हरदीप पुरी, केंद्रीय मंत्री

—-

सुषमा जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। वे हमारे देश के बेहतरीन नेताओं में से एक थीं। वह विशेष थीं और हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। परिवार और दोस्तों के लिए मेरी प्रार्थना। -सनी देयोल, भाजपा सांसद, गुरदासपुर

—-

यह मेरे लिए निजी क्षति है। अत्यंत प्रतिभाशाली महिला नेत्री के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। हम सब भारत की आयरन लेडी को हमेशा याद रखेंगे।  -विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button