विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे रवीश, गोपाल बागले पीएमओ पहुंचे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गोपाल बागले को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वर्ष 1992 बैच के अधिकारी बागले विजय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे। क्वात्रा को फ्रांस का राजदूत बनाया गया है
गोपाल बागले की जगह वर्ष 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी और वर्तमान में फ्रैंकफर्ट के कौंसुल जनरल रवीश कुमार विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे। कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति (एसीसी) की हरी झंडी के बाद प्रशिक्षण एवं कार्मिक विभाग (डीओपीटी) के आदेश में कहा गया है कि बागले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। गौरतलब है कि बागले ने बतौर प्रवक्ता विकास स्वरूप की जगह ली थी।
विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे रवीश, गोपाल बागले पीएमओ पहुंचेविदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे रवीश, गोपाल बागले पीएमओ पहुंचे

उधर रवीश को विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कुमार ने अपने कैरियर की शुरुआत इंडियन मिशन जकार्ता से शुरू की। उन्होंने भूटान, लंदन में भी अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा दिल्ली में उन्होंने पूर्व एशिया डेस्क पर अपनी सेवाएं दी हैं।
Back to top button