विदेशी टूर‍िस्ट से छेड़छाड़ मामला: ड्राइवर ने थाने में बस रोककर आरोप‍ियों को अरेस्ट कराया

  • लखनऊ. यहां कनाडा से आई एक टूर‍िस्ट से बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है क‍ि बदमाशों ने उसे जबरन शराब प‍िलाने का भी बनाया दबाव। व‍िरोध करने पर गाल‍ियां दीं, प‍िटाई की और जान से मारने की भी धमकी दी। जब घटना का बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने व‍िरोध क‍िया तो आरोपी उनसे भी भिड़ गए। इसके बाद ड्राइवर बस लेकर सीधे थाने में घुस गया, जहां पुल‍िस ने दोनों आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया। 
     विदेशी टूर‍िस्ट से छेड़छाड़ मामला: ड्राइवर ने थाने में बस रोककर आरोप‍ियों को अरेस्ट कराया

    इलाहाबाद डिपो की बस में सवार हुई थी टूर‍िस्ट…

    -जानकारी के मुताबिक, रव‍िवार को चारबाग बस स्टैंड से कनाडा की टूर‍िस्ट दिल्ली जाने के ल‍िए इलाहाबाद ड‍िपो की बस में सवार हुई। उसकी सीट के बगल में रायबरेली के रहने वाले राम कुमार गौड़ और सोने लाल आकर बैठ गए।
    – दोनों ने बस के अंदर ही शराब पीना शुरू कर द‍िया। बस चलने के थोड़ी ही देर बाद दोनों टूर‍िस्ट के करीब उसकी सीट पर बैठ गए। आरोप है क‍ि उन्होंने उसे शराब की बोतल द‍िखाते हुए प‍िलाने की बात कही। व‍िदेशी मह‍िला के मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज कर उसका हाथ पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
    – घटना से डरी मह‍िला ने बस ड्राइवर गया प्रसाद और कंडक्टर से श‍िकायत की। हंगामा बढ़ने लगा तो बस ड्राइवर ने मड़ियांव थाने में शोहदों को पुल‍िस के हवाले कर द‍िया।

    ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: पुतिन ने कहा- 24 घंटे में डोकलाम से अपनी सेना हटाए चीन, भारत पर अवैध…!

    पकड़ में आए तो मांगने लगे माफी

    – हंगामा बढ़ने के बाद बस के दूसरे पैसेंजर्स ने दोनों आरोप‍ियों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों व‍िदेशी मह‍िला और पैसेंजर्स से माफी मांगने लगे। फ‍िलहाल दोनों को पुल‍िस ने गिरफ्तार कर ल‍िया है। बस ड्राइवर की तहरीर पर पुल‍िस ने आरोप‍ियों के ख‍िलाफ छेड़खानी, मारपीट और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
Back to top button