#वीडियो: जब महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने गाया मलयालम गाना, तो देखने टूट पड़े लोग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जीवा भगवान कृष्ण से जुड़ा धार्मिक गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को 15 घंटे में एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में धोनी-साक्षी की बेटी जिस गाने को गा रहीं हैं उसके शब्द हैं, ‘Ambalapuzhai Unnikannanodu Nee…’ ये गाना साल 1991 में आई मशहूर फिल्म ‘मोहनलाल’ का है।#वीडियो: जब महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने गाया मलयालम गाना, तो देखने टूट पड़े लोगइससे पहले जीवा पिता धोनी के साथ चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान देखी गई थीं। ये मैच बॉलीवुड स्टार और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच खेला गया जिसमें टीम के लिए धोनी ने दो गोल किए। धोनी के इस प्रदर्शन ने विराट कोहली की अगुवाई वाली ऑल हार्ट टीम को अभिषेक बच्चन की आल स्टार्स टीम पर 7-3 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़े: अभी अभी: वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान, पीएम मोदी जल्द कर सकते है ये बड़ा ऐलान…

इस मैच में धोनी की बेटी आकर्षण का केंद्र रहीं। दोस्‍ताना माहौल में खेले गए इस मैच में जीवा पिता धोनी के लिए ड्रिंक्‍स लेकर मैदान में पहुंचीं थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। एक अन्य वीडियो में जीवा ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान तब खींचा था जब धोनी ने ‘अटैक ऑन बेसन का लड्डू’ शीर्षक से एक वीडियो शेयर किया था। गौरतलब है कि जीवा पहले ही सोशल मीडिया की सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। इंटरनेट पर पहले भी उनके कई वीडियोज सामने आते रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जीवा का खुद का निजी अकाउंट है। गौरतलब है कि पूर्व कप्तान वर्तमान में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेल रहे हैं। पहला मैच हार चुकी टीम के लिए दूसरा मैच जीतना बहुत जरूरी होगा।

https://youtu.be/YZnVIoaXx4o

Back to top button