वजन बढ़ाने के लिए करे ये उपाय

जिस तरह महिलाए वजन ज्यादा होने के कारन परेशान रहती है, उसी तरह पुरुष दुबलेपन की समस्या से परेशान रहते है. पुरुष वजन बढ़ाने के लिए कई उपाय भी करते है मगर कोई नतीजा नहीं मिलता. इसलिए पुरुषो को अपना वजन बढ़ाने के लिए एक डाइट प्लान करना चाहिए.

इसके लिए उन्हें वजन बढ़ाने वाले आहार लेना चाहिए. पुरुषों को दिन में तीन बार खाना खाना चाहिए और खाना खाने से पहले और बाद में वर्कआउट करना चाहिए. अधिक कैलोरी फ़ूड की मात्रा खाने में बढ़ा देना चाहिए. शारीरिक ऊर्जा पाने के लिए या अधिक एनर्जी पाने के लिए आपको अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. अनाज, पास्ता, फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़े: हैन्सम लड़के को देखते ही लड़की के मन में तुरंत दौड़ने लगती है ये बातें…
अपने खाने में फैटी खाद्य पदार्थो को हटा कर प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थो को शामिल करे. डाइट में 2 पीस ब्राऊन ब्रेड मक्खन के साथ, 3 अंडों का ऑमलेट, पनीर के पीस और सब्जियां शामिल करे. नॉनवेज खाने से वजन बढ़ाने में ज्यादा फायदा होता है. इसके साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है. एक चीज का ध्यान रखे, जंक फ़ूड से दूर रहे.





