लड़के ने किया लड़की का रेप, परिजनों ने कहा- ’10 लाख ले लो और चुप रहो…’

अपराध का एक मामला ग्वालियर से सामने आया है. इस मामले में दोस्ती करने के बाद एक युवक छात्रा को अपने घर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. वहीं इस मामले में घटना के बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका शोषण करने लगा. इस मामले में को माधौगंज थाना क्षेत्र के आपागंज का बताया जा रहा है. इस मामले में अब जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिजनों ने शादी भूलकर दस लाख रुपए देने को कहा, जब छात्रा नहीं मानी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी.

इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक ”माधौगंज थाना क्षेत्र के आपागंज निवासी 21 वर्षीय छात्रा की दोस्ती कृष्णा शर्मा से हुई और दोस्ती होने के बाद एक दिन कृष्णा छात्रा को अपनी ताई से मिलाने के बहाने उनके घर ले गया और वहां पर उसे धमकाकर दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका लगातार शोषण करता रहा. अब जब छात्रा ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया.”

इस मामले में पीड़िता ने कहा, ”जब छात्रा कृष्णा के परिजनों के पास शिकायत करने पहुंची तो पहले परिजनों ने कृष्णा को डांट-फटकार लगाई और फिर उसे दस लाख रुपए देने पर शांत होने की धमकी दी. जब छात्रा ने रुपए लेने से मना किया तो आरोपी के चाचा विजय ने उसे जान से मरवाने की धमकी दे दी. धमकी से परेशान छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की.” इस मामले में पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी के बारे में तलाश जारी कर दी है.

Back to top button