लड़की को छेड़ रहे थे दो लड़के, पहले लड़की ने रोकी स्कूटी और फिर उन्हें किया बेहाल….देखिए वीडियो

अक्सर लड़को को सड़कों पर या कॉलेज या किसी अन्य जगहों पर लड़कियों से छेड़छाड़ करते देखा जाता है। ताज्जूब की बात तो ये हैं कि कभी कभी ऐसे लड़के सैकड़ों लोगों के सामने ऐसी हरकते हैं और उन्हें कोई रोकने या टोकने वाला नहीं होता है। लेकिन, आज जो हम वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं वो ऐसे लड़कों के लिए सबक है जो लड़कियों को कमजोर समझकर उन्हें छेड़ने की गलती हैं।

बीच सड़क पर छेड़ रहे थे लड़की

दरअसल, ये मामला मध्य प्रदेश के इंदौर के एबी रोड का है। जहां रात के करीब 9 बजे दो लड़कियां मॉल में अपने किसी दोस्त के साथ फिल्म देखने पहुंची थी। फिल्म देखने के बाद जब ये दोनों लड़कियां अपने घर जाने के लिए मॉल से बाहर निकली तो दो बाइक सवार लड़को ने उनका पीछा किया और उनपर गंदे गंदे कमेंट किये। इतना ही नहीं ये दोनों लड़के उसकी स्कूटी के पीछे-पीछे गलत इशारें करते हुए बीच रोड़ पर लड़की को पास बुला रहे थे। हालांकि, लड़की ने इन दोनों लड़को कि इस शर्मनाक हरकत को पहले नज़रअदांज किया, लेकिन जब हद हो गई तो लड़की ने रास्ते में ही स्कूटी रोक दी।

लड़की को छेड़ रहे थे दो लड़के, पहले लड़की ने रोकी स्कूटी और फिर उन्हें किया बेहाल....देखिए वीडियोलड़को पर कर दी थप्पड़ों की बरसात

इसके बाद क्या था लड़की ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस लड़को को ऐसा सबक सिखाया कि ये दोनों जिंदगी भर याद रखेंगे। लड़की ने बीच सड़क पर ही इस लड़के पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। देखते ही देखते वहां कुछ लोग और आ गए और लगे हाथ उन्होंने ने भी इन मनचलों पर अपना हाथ साफ कर लिया। मनचलों को लड़की ने जमकर लताड़ा, जिसके बाद ये लड़के उस लड़की से मांफी भी मांगने लगे। लेकिन गुस्से से लाल लड़की ने फिर भी उनकी एक न सुनी और फिर कुछ देर बाद थप्पड़ मारने लगी।

पुलिस ने मनचले को किया गिरफ्तार

बीच सड़क हंगामा होते देख थोड़ी ही देर में दो पुलिस वाले वहां पहुंच गए और लड़के को स्थानिय पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी का केस दर्ज किया है। ये वीडियो उन लोगों के लिए एक सबक है जो लड़कियों को कमज़ोर समझने की गलती करते हैं। आपको फिर से बता दें कि ये मामला मध्य प्रदेश स्थित इंदौर का है। इस लड़की ने लड़के को ऐसा सबक सिखाया कि वो अब जिंदगी भर किसी लड़की को छेड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।

देखें वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button