लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने 36 उम्मीदवारों का किया एलान, पुरी से संबित पात्रा को टिकट

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा के 36 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पुरी (ओडिशा) से संबित पात्रा और पुणे (महाराष्ट्र) से गिरीश बापट चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले भाजपा की पहली सूची में 184 नाम शामिल हैं। गांधीनगर से आडवाणी की जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। बिहार की सभी 17 सीटों पर फैसला हो चुका है लेकिन सूची को प्रदेश कमेटी को भेजा गया है।

इन सीटों पर एलान प्रदेश कार्यालय की ओर से ही होगा। भाजपा में हाल में शामिल हुए जय पांडा को ओडिशा के केंद्रपाड़ा से टिकट मिला है। भाजपा ने उम्मीदवार की दूसरी सूची भी जारी की। जिसमें दमन और दीव संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए लालूभाई पटेल का नाम तय किया है। निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अप्रैल को तीसरे चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button