लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में फिर से चुनाव कराने की मांग की, जानें पूरा मामला…

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में फिर से चुनाव कराने की मांग की है. पार्टी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं और यही वजह से कि वह गड़बड़ी कर चुनाव जीतना चाहती हैं. पार्टी प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से पीटा गया है और काफी वोटरों को पोलिंग बूथ तक नहीं जाने दिया गया. बीजेपी का आरोप है कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद वहां पर केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की गई और आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. बीजेपी अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग जाएगी.

11 बजे तक 27 फीसदी वोटिंग 

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का दौर जारी, फिर भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता

सात राज्यों की 51 सीटों पर पांचवें चरण की वोटिंग जारी है. सुबह 10 बजे तक बिहार में 20.74% फीसदी, मध्य प्रदेश में 27.57 फीसदी, राजस्थान में 29.35 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 33.63 फीसदी, झारखंड में 29.49 फीसदी, जम्मू कश्मीर में 7 फीसदी उत्तर प्रदेश 22.51 फीसदी वोट पड़े हैं. देश की 51 सीटों पर कुल 26.69 फीसदी मतदान हुआ है. बिहार के छपरा और बंगाल के कुछ हिस्सों से वोटिंग के दौरान हिंसा की खबरें भी आईं हैं.

Back to top button